कैंपर के सामने आने से बाइक हुई अनियंत्रित, हादसे में माँ-बेटे की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कैंपर के सामने आने से बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाने से दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है।
जहां पर शिमला-बोघेरा मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे के आसपास बाइक पर सवार होकर माँ और बेटा वापस लौट रहे थे। इस दौरान शिमला-बोघेरा मार्ग पर सामने कैंपर आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ा गया और पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बैंक से पैसे निकालकर वापस गांव लौट रहे थे।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान रामस्वरूप (27) पुत्र सोहनराम मेघवाल, मां इमरती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनो पास के गांव शिमला में बैंक से पैसे निकालने आए थे। दोनों पैसे निकालकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक कैंपर गाड़ी आ गई, जिसके कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और पोल से टकरा गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ