Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राह चलते युवक से  मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवक

rk
6 hours ago
राह चलते युवक से  मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवक


राह चलते युवक से  मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवक
 बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोतीगढ़ निवासी अलताफ हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 जून को सेक्टर-7 सी-1 क्षेत्र में पवनपुरी नागणेची मंदिर से रेलवे फाटक की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज गति से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से पीडि़त संभल भी नहीं पाया।
घटना के बाद पीडि़त ने जेएनवीसी थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजाराम को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: