बीकानेर के रांकावत व चौधरी दिल्ली में 'इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग अवॉर्ड-2026' से हुए सम्मानित
बीकानेर के रांकावत व चौधरी दिल्ली में 'इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग अवॉर्ड-2026' से हुए सम्मानित

बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर में स्थित शुभम मॉकटेल, श्री रानाबाई कैटर्स व दिल्ली चाट को 'इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंगÓ अवॉर्ड-2026 दिल्ली के हॉलिडे इन मयूर विहार में एक भव्य आयोजन में दिया गया। शुभम मॉकटेल के महावीर रांकावत को कैन पैकिंग मोजिटो एवं शेक मॉकटेल की विशेषता के लिए 'इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग' अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसी क्रम में श्री रानाबाई कैटर्स व दिल्ली चाट के गिरधारी चौधरी को स्पेशलिस्ट इंडियन चाट के लिए 'इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंगÓ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रांकावत ने बताया कि सुप्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के जाने-माने कैटर्स व होटल व्यवसायी शामिल हुए। खास बात यह है कि बीकानेर से मात्र दो प्रतिष्ठानों को यह सम्मान मेरिट अवॉर्ड्स एंड मार्केट रिसर्च की ओर से प्रदान किया गया। शुभम मॉकटेल की उपलब्धि में कैन पैकिंग मोजिटो और शेक मॉकटेल को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतरीन क्वालिटी के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही जयपुर में फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटर्स समारोह में भी शुभम मॉकटेल, श्री रानाबाई कैटर्स व दिल्ली चाट को सम्मानित किया गया था। श्री रानाबाई कैटर्स व दिल्ली चाट फर्म के डायरेक्टर गिरधारी चौधरी ने बताया कि बीकानेर के सिगड़ी डोसा व इंडियन चाट जैसे बेहतरीन व्यंजन की पहचान देशभर में बनी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ