Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दीपावली पर रोशनी और सजावट से जगमगाएंगे बीकानेर के चौराहे

Bansal
2 weeks ago
दीपावली पर रोशनी और सजावट से जगमगाएंगे बीकानेर के चौराहे

दीपावली पर रोशनी और सजावट से जगमगाएंगे बीकानेर के चौराहे

टेंट हाउस एसोसिएशन शहर के विभिन्न स्थानों पर अपने स्तर पर करेगी सजावट, उत्कृष्ट सजावट पर जिला प्रशासन देगा पुरस्कार

बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

बीकानेर, 26 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक सजावट से रोशन करने की पहल की गई है। इस संबंध में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त  स्नेहल धायगुड़े नाना की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में टेंट हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

नाना ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार इस बार दीपावली के अवसर पर विशेष साज-सज्जा की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि विभिन्न संस्थाएं और औद्योगिक इकाइयां भी इसमें सहयोग करें। इस दौरान शहर की सुंदरता बढ़ाने, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक सजावट करने तथा त्योहार के अवसर पर शहर को उत्सवी स्वरूप प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई।

 बैठक में टेंट हाउस एसोसिएशन ने शहर के विभिन्न चौराहों और स्थानों पर दीपावली की सजावट करने के लिए सहमति प्रदान की। एसोसिएशन के सदस्य अपने स्तर पर चयनित स्थानों पर सजावट करेंगे।

इस पहल से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दीपावली की रौनक बढ़ने के साथ ही नागरिकों और शहर में आने वाले लोगों को आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। सामूहिक सहभागिता से शहर को सुंदर और उत्सवमय बनाने के इस प्रयास में टेंट हाउस व्यवसायियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट सजावट करने वाले टेंट हाउस को जिला प्रशासन की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: