बीकानेर के आयुष्मान हार्ट हॉस्पिटल को ESIC पैनल में मिली मान्यता, अब मिलेगा कैशलेस इलाज
बीकानेर के आयुष्मान हार्ट हॉस्पिटल को ESIC पैनल में मिली मान्यता, अब मिलेगा कैशलेस इलाज
बीकानेर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बीकानेर स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर प्रा. लि. को सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए अपने पैनल में शामिल कर लिया है। नई दिल्ली मुख्यालय के 29 जून 2026 के आदेश के अनुसार यह मान्यता 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2028 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
इस मान्यता के बाद ESIC के बीमित कर्मचारी, पेंशनर एवं उनके आश्रित अस्पताल में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल को कार्डियोलॉजी, ईको कार्डियोग्राफी तथा अन्य स्कैनिंग सेवाओं के लिए अधिकृत किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां पहले से मां योजना (पूर्व चिरंजीवी), RGHS और रेलवे की कैशलेस सुविधाएं पिछले छह वर्षों से उपलब्ध हैं। अगले वर्ष तक ECHS और CGHS सहित केंद्र सरकार की अन्य स्वास्थ्य योजनाएं भी शुरू करने की तैयारी है। साथ ही GIC से टाई-अप होने के बाद विभिन्न TPA की कैशलेस सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
अस्पताल का कहना है कि इन सुविधाओं के शुरू होने से बीकानेर संभाग के मरीजों को गंभीर हृदय रोगों के इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इलाज संबंधी जानकारी के लिए लाभार्थी 7878619279 पर संपर्क कर सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ