बीकानेर जिला परिषद चुनाव:कांग्रेस और भाजपा को मिल सकती है इतनी सीटें, पढ़ें ये खबर
बीकानेर जिला परिषद चुनाव:कांग्रेस और भाजपा को मिल सकती है इतनी सीटें, पढ़ें ये खबर
बीकानेर।जिला परिषद के लिये शनिवार को 41 वार्डों के चुनाव संपन्न हुए। ऐसे में हर कोई अपने अलग-अलग दावें करने में जुटा हुआ है। वहीं पार्टियां बाड़ेबंदी की तैयारी में है। हालंकि बहुमत किस ओर जाता है वो तो आने वाला समय ही बतायेगा। फ़िलहाल जानकारों की माने तो लूणकरणसर,खाजूवाला में भाजपा तो अन्य जगहों पर कांग्रेस का दबदबा रह सकता है। इसमें आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस को 28 से 31 वहीं भाजपा को 11 से 13 सीटों पर जीत का अनुमान है। हालांकि दोनों ही दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी। उधर रालोपा ने कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय जरूर किया।परन्तु उसका लाभ रालोपा को मिलता नहीं दिख रहा है। इस बार का चुनाव कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों के लिए अस्तित्व और साख की लड़ाई बन चुका है,जिससे ग्रामीण अंचल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जिला परिषद चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख व 26 नवंबर को उपजिला प्रमुख का चुनाव होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ