बीकानेर: खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर: खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक खेत में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले निवासी रामनिहोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र आदर्श नोखा स्थित एक मिल में काम करता था। रविवार को उसका शव एक खेत में फंदे से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया तथा बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ