बीकानेर: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, बिना बताए निकला था घर से ,पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, बिना बताए निकला था घर से ,पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बरसिंहसर निवासी खेराजमराम ने बताया कि उसका भाई तोलाराम 7 जून को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिवादी के अनुसार 10 जून को सूचना मिली कि तोलाराम का शव पड़ोस में स्थित एक छप्पर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ