Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : कार और बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, एनएच-11 पर हुआ हादसा

rk
2 months ago
बीकानेर : कार और बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, एनएच-11 पर हुआ हादसा

बीकानेर : कार और बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, एनएच-11 पर हुआ हादसा

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसा हो गया। नौरंगदेसर के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, खाजूवाला निवासी महेंद्र कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र हरजीराम अपनी मोटरसाइकिल से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। तभी बीकानेर की तरफ से आ रही कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही नापासर थाने से हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह और कांस्टेबल गोरखाराम मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल घायल महेंद्र कुमार को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं।

कार बीकानेर नंबर की बताई जा रही है और सादुलगंज, बीकानेर से संबंधित है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: