Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ग्राहक बनकर आया युवक, तेल की दो टीन उठाई और स्कूटी से बिना पैसे दिए फरार

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: ग्राहक बनकर आया युवक, तेल की दो टीन उठाई और स्कूटी से बिना पैसे दिए फरार
बीकानेर: ग्राहक बनकर आया युवक, तेल की दो टीन उठाई और स्कूटी से बिना पैसे दिए फरार
 
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के मैन बाजार स्थित मां सुसवाणी स्टोर में ग्राहक बनकर आए एक युवक द्वारा तेल की दो टीन लेकर बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। घटना 7 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:50 से 3:55 बजे के बीच की बताई गई है। 
 
पुलिस के अनुसार परिवादी विकास छांजेड़  मां सुगवाणी स्टोर में काम करता है। परिवादी ने बताया गया कि घटना के दौरान एक अज्ञात युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया और तेल की टीन के भाव पूछे। दुकानदार ने उसे दुकान के गेट के पास रखे थार ब्रांड मूंगफली तेल की टीनों के भाव बताए।
 
इसके बाद युवक ने दो टीन तेल उठा लीं। इसी दौरान दुकानदार उससे बातचीत कर रहा था और साथ ही दूसरे ग्राहक से भी बात करने लगा। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाया और दोनों टीन उठाकर अपनी स्कूटी पर रख लीं। आरोप है कि युवक ने तेल की टीनों के पैसे नहीं दिए और स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
 
गंगाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड में फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: