Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : होटल के कमरे में बेहोश मिला युवक, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Bansal
6 hours ago
बीकानेर : होटल के कमरे में बेहोश मिला युवक, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बीकानेर : होटल के कमरे में बेहोश मिला युवक, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। जयपुर रोड स्थित होटल मन्नत रिसॉर्ट में ठहरे चूरू निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन और अन्य लोग उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार चूरू निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भतीजा दिग्विजय सिंह काम के सिलसिले में बीकानेर आया हुआ था और जयपुर रोड स्थित होटल मन्नत में ठहरा था। 18 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:45 बजे वह होटल के कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वह बेहोशी हो गया।

इसके बाद विक्रम सिंह राठौड़ सहित अन्य लोग दिग्विजय सिंह को बेहोशी की हालत में पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: