बीकानेर: युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए, मारपीट कर लुटे रूपए, मामला दर्ज
बीकानेर: युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए, मारपीट कर लुटे रूपए, मामला दर्ज
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में डालकर गांव से बाहर ले जाने, उसके साथ मारपीट करने और जेब से रुपए निकालने का मामला सामने आया है। घटना 5 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष पुत्र रामेश्वरलाल (30) निवासी जसरासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई को जबरन गाड़ी में डाल लिया और उसे गांव से बाहर ले गए। इसके बाद उसके भाई के साथ मारपीट की और इस दौरान आरोपियों ने युवक की जेब से 7 हजार रुपए भी निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।
मामले में मुननीराम पुत्र भीयाराम, भगवानाराम पुत्र भीयाराम, परमाराम पुत्र भीयाराम, रेवंतराम पुत्र मुननीराम और दिनेश पुत्र बुधाराम को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी जसरासर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 307, 351(2) और 189(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ