Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रैक्टर की ट्रॉली जोड़ते समय हादसा, युवक की मौत

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: ट्रैक्टर की ट्रॉली जोड़ते समय हादसा, युवक की मौत

बीकानेर: ट्रैक्टर की ट्रॉली जोड़ते समय हादसा, युवक की मौत

बीकानेर।  जिले के सेरूणा क्षेत्र में ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ते समय हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे हुआ।  पुलिस के अनुसार, सेरूणा निवासी राजू सिंह पुत्र मालू सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा वीरेंद्र सिंह पुत्र भानी सिंह अपने घर पर ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह वीरेंद्र सिंह के ऊपर जा गिरी।

हादसे में वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: