Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Bansal
shiv
shiv2
2 weeks ago
बीकानेर: रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर: रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। जामसर अंडरब्रिज स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे जामसर अंडरब्रिज स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर संबंधित थाना पुलिस के मनोज कुमार और कानाराम पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान राजेंद्र पुत्र भीयाराम (करीब 33 वर्ष), निवासी जलालसर, जामसर के रूप में बताई गई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शव को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई में खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने सहयोग किया। टीम में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: