Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: कीटनाशक के खाली डिब्बे में पानी भरकर पी गई युवती , इलाज के दौरान तोड़ा दम

rk
1 month ago
बीकानेर: कीटनाशक के खाली डिब्बे में पानी भरकर पी गई युवती , इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर: कीटनाशक के खाली डिब्बे में पानी भरकर पी गई युवती , इलाज के दौरान तोड़ा दम
 
बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के केला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कीटनाशक को पानी समझकर पी लेने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की बहन पूजा पुत्री केसुराम (जाति सांसी) निवासी केला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बहन सुमन 24 तारीख को गांव की रोही में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर उसने पास में रखे कीटनाशक के डिब्बे से पानी समझकर पी लिया।
 
जहरीला पदार्थ शरीर में जाने के बाद सुमन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे पीबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: