Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: सोलर प्लांट में काम करते हादसे में मजूदर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Solar 2
3 months ago
बीकानेर: सोलर प्लांट में काम करते हादसे में मजूदर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बीकानेर: सोलर प्लांट में काम करते हादसे में मजूदर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

Solar 4

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव के पास निर्माणाधीन अवाडा सोलर प्लांट में रविवार को हुए हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों और साथी मजदूरों ने प्लांट के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की।

जानकारी के अनुसार मोतीगढ़ निवासी ईश्वर सिंह पुत्र किशन सिंह (35) निर्माणाधीन सोलर प्लांट में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्यरत थे। ग्रामीण जीवन कोहरी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे प्लांट में लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान क्रेन में लगा बेल्ट अचानक टूट गया, जिससे ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल मजदूर को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार शाम करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्लांट में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पुराने और जर्जर बेल्ट व अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मोतीगढ़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कंपनी प्रबंधन के सामने कई मांगें रखीं।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 5 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, मृतक की पत्नी को 30 हजार रुपये मासिक पेंशन, बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी, पांच अन्य लोगों को संविदा पर रोजगार तथा परिवार के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: