बीकानेर: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दी जान
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला लंबे समय से बीमारी से परेशान थी। इस संबंध में मृतका के पति चंपाराम मेघवाल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पत्नी कमला देवी काफी समय से बीमारी के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चल रही थीं।
बताया गया कि इसी परेशानी के चलते 6 जून की दोपहर कमला देवी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ