बीकानेर: अनियंत्रित होकर फिसली तेज रफ़्तार बाइक, हादसे में महिला की मौत
बीकानेर: अनियंत्रित होकर फिसली तेज रफ़्तार बाइक, हादसे में महिला की मौत
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के दासनू गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिवादी मदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटरसाइकिल चालक रूपसिंह तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पिंकी कंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नोखा थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक रूपसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ