बीकानेर: घर में घुस कर महिला से मारपीट, हाथ में आई गंभीर चोट, इलाज जारी
बीकानेर: घर में घुस कर महिला से मारपीट, हाथ में आई गंभीर चोट, इलाज जारी
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादिया सुल्ताना (40) पत्नी मंगतू निवासी भिस्तीयो का मोहल्ला ने रिपोर्ट में बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों मतीन, मीना, रमजान, बिलाल, अजरुद्दीन , शौयब, मदीना, सीमा, गौरी, हीना और शौपू सहित 11 लोगों के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 115(2), 126(2), 351(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ