बीकानेर: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भडक़ी, कार का पीछा कर मकान तक पहुंची
बीकानेर: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भडक़ी, कार का पीछा कर मकान तक पहुंची
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पति का पीछा कर एक मकान तक पहुंची महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मुक्ताप्रसाद क्षेत्र निवासी महिला ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि 16 मई को उसका पति रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी, तभी उसने अपने पति को कार में एक महिला के साथ जाते हुए देखा। पति की गतिविधियों पर शक होने पर वह अपनी बेटी के साथ उसके पीछे-पीछे चल पड़ी।रिपोर्ट के अनुसार कुछ देर बाद उसका पति गंगाशहर की अम्बे कॉलोनी स्थित एक मकान में जाता दिखाई दिया। महिला ने मकान का गेट खटखटाया तो वहां से उसका पति और महिला बाहर आए। आरोप है कि दोनों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उस महिला ने फोन कर अपने बेटे और उसके दोस्त को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।महिला का कहना है कि मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ