Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में बारिश और आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने मानसून एंट्री पर भी दिया अपडेट

rk
1 month ago
बीकानेर में बारिश और आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने मानसून एंट्री पर भी दिया अपडेट

बीकानेर में बारिश और आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने मानसून एंट्री पर भी दिया अपडेट

राजस्थान में मानसून की दस्तक अब दूर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के बीच राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी हवाएं अनुकूल रहने पर मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा जिससे राजस्थान में भी इसकी एंट्री तय समय से पहले होने की संभावना है। हालांकि 30 जून तक मानसून पूरे देश को कवर करने की पूरी संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3-4 जून को पुनः बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा जिलों और आसपास के कुछ जिलों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 किमी/घंटे) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है।

राज्य में आंधी-बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री तक कम रहा। इसी प्रकार अजमेर में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 41.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। संगरिया में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

30 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून
करीब 15 दिन के इंतजार के बाद आखिर दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल तट से टकराएगा, इससे पहले 23 मई को इसके केरल तट से टकराने की संभावना थी लेकिन हवा की वजह से ये अटक गया था। मौसम विभाग ने अब मंगलवार 4 जून को मानसून केरल पहुंचने की संभावना जताई है। इससे पहले केरल समेत तटीय राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी सहित अन्य हिस्सों में प्री-मानसून की भारी बारिश हो रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: