Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के 3 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; इन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी, वहीं बीकानेर में...

rk
7 hours ago
राजस्थान के 3 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; इन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी, वहीं बीकानेर में...

राजस्थान के 3 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; इन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी, वहीं बीकानेर में...

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार की तरह आज भी मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को बाड़मेर में भीषण गर्मी ने 8 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। एक ओर पश्चिमी जिले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी व उत्तरी जिले अलवर और भरतपुर में मंगलवार शाम बारिश हुई। झुंझुनूं में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। धौलपुर में भी तेज अंधड़ से पारे में गिरावट रही। इसके अलावा डीग, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा।
 

आज यहां हीटवेव का अलर्ट
रेड अलर्ट: बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी।
ऑरेंज अलर्ट: जोधपुर, जालोर, बीकानेर, बालोतरा।
येलो अलर्ट: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अलवर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और झुंझुनूं में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: