Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

rk
3 weeks ago
बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत 
बीकानेर।  ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,  तीखी गर्मी अब भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग और वर्तमान आंकड़ों की मानें तो बीकानेर में गर्मी का टॉर्चर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा।


पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को यह गिरकर 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 1.6 डिग्री की यह गिरावट अधिक राहत नहीं दे पाई क्योंकि हवा में मौजूद नमी और दिन भर की तपिश के कारण रात के समय भी उमस का असर बना रहा।

बीकानेरवासियों के लिए राहत की खबर मई के दूसरे दिन से जुड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई को वायुमंडल के ऊपरी दबाव और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में अचानक 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो पारा 40 डिग्री के आसपास आ जाएगा जो पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के मुकाबले बड़ी राहत होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: