बीकानेर में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 25.01% मतदान, बीठनोक में सबसे ज्यादा वोटिंग
बीकानेर। जिले की पांच पंचायत समितियों की 137 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। बीकानेर, कोलायत, बज्जू खालसा, बीठनोक और हदां पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार को उपसरपंच का चुनाव होगा।
बीकानेर जिले की बिठनोक, बज्जू खालसा, हदा, कोलायत और बीकानेर पंचायत सीमितियों की 137 ग्राम पंचायतों में हों रहा मतदान
सुबह 10 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान एवं मतदान प्रतिशत
1. बज्जू खालसा
कुल मतदाता : 71,775
मतदान : 18,279
मतदान प्रतिशत : 25.47
2. बीठनोक
कुल मतदाता : 35,975
मतदान : 10,479
मतदान प्रतिशत : 29.13
3. बीकानेर
कुल मतदाता : 1,22,554
मतदान : 28,511
मतदान प्रतिशत : 23.26
4. हदां
कुल मतदाता : 43,039
मतदान : 11,612
मतदान प्रतिशत : 26.98
5. कोलायत
कुल मतदाता : 57,776
मतदान : 13,932
मतदान प्रतिशत : 24.11
पांच पंचायत समितियों का कुल मतदान : 82,813
मतदान प्रतिशत : 25.01
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ