बीकानेर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला और जेवर छीनने के आरोप, क्रॉस केस दर्ज
बीकानेर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला और जेवर छीनने के आरोप, क्रॉस केस दर्ज
बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में क्रॉस मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 16 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे सेरूणा थाना क्षेत्र के रोही लिखमीसर दिखणादा की है।
पहले पक्ष की ओर से जगदीश सिंह ने बजरंग, नत्थाराम और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला कर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रूखमा ने जगदीश, ओमसिंह और हड़मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी के गले से सोने का आभूषण छीनकर ले गए।
सेरूणा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ