Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: चुनाव प्रचार के दौरान चलती गाड़ी में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर: चुनाव प्रचार के दौरान चलती गाड़ी में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

बीकानेर: चुनाव प्रचार के दौरान चलती गाड़ी में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

बीकानेर। महाजन क्षेत्र के चक जोहड़-खानीसर मार्ग पर चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामसरा में सरपंच पद के उम्मीदवार के प्रचार के लिए जा रही चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग से गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग रामसरा में सरपंच पद के उम्मीदवार के प्रचार के लिए खानीसर गांव जा रहे थे। इसी दौरान खानीसर गांव में स्कूल के पास अचानक चलती गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गाड़ी में सवार चारों लोग तुरंत बाहर निकल आए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

बताया जा रहा है कि गाड़ी चक जोहड़ निवासी गौरीशंकर ब्राह्मण की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चारों लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: