Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, रणकपुर एक्सप्रेस रोककर पहुंचाया स्टेशन

Bansal
shiv
shiv2
2 months ago
बीकानेर: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, रणकपुर एक्सप्रेस रोककर पहुंचाया स्टेशन

बीकानेर: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, रणकपुर एक्सप्रेस रोककर पहुंचाया स्टेशन

बीकानेर। बीकानेर के उदरामसर-देशनोक रेलखंड पर बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर रणकपुर एक्सप्रेस को मौके पर रोका गया और रेलवे कर्मचारियों ने शव को सुरक्षित उदरामसर स्टेशन तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रेलवे गार्ड ने शव के पास मिले बैग को भी अपने कब्जे में लिया और शव को रणकपुर एक्सप्रेस में रखकर उदरामसर रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां ट्रेन से शव उतारकर पुलिस को सौंप दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तथा शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।पुलिस ने शव के साथ मिले सामान को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: