बीकानेर : दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, एक ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरे की बस में बिगड़ी तबीयत
बीकानेर : दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत, एक ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरे की बस में बिगड़ी तबीयत
बीकानेर। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो व्यक्तियों की मौत के मामले सामने आए हैं। पहली घटना में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरी घटना में बस में सफर कर रहे व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के शोभासर में श्रीराम ऊन मील के पास 16 नवंबर की शाम एक व्यक्ति ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई रमेश ओड़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार उसके भाई देशराज ने ऊन मील के पास बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
दूसरी घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के रावनेरी एनएच-11 पर 16 नवंबर की है। ख्याली निवासी सोमवीर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसका मामा रामपाल बस में भड़ला से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बस में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ