Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ऊंटों की मौत, बाधित रहा रेल यातायात

rk
2 weeks ago
बीकानेर: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ऊंटों की मौत, बाधित रहा रेल यातायात

बीकानेर: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ऊंटों की मौत, बाधित रहा रेल यातायात

बीकानेर। महाजन क्षेत्र के अरजनसर कस्बे में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ऊंटों की मौत हो गई। घटना रेलवे ए-कैबिन के पास हुई, जिसके चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार रात के समय गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में दो ऊंट आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव कई हिस्सों में बिखर गए। हादसे के कारण रेल ट्रैक पर अवशेष फैल जाने से ट्रेन को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक पर पड़े ऊंटों के अवशेषों को हटाकर रेल मार्ग को सुचारू कराया, जिसके बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के गुजरने के दौरान अचानक ऊंट रेलवे ट्रैक पर आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं की लगातार मौजूदगी के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने पशुओं की ट्रैक तक पहुंच रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: