बीकानेर: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल
बीकानेर: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल
श्रीकोलायत। कोलायत से झझू जाने वाली सड़क पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 से 50 फीट दूर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को कोलायत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा झझू गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास हुआ। लालमदेसर निवासी रेवंत राम पुत्र आदूराम ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से दूर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को संभाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
कोलायत उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर उपचार के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ