Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में  बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आई ये खबर, जाने अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

rk
1 month ago
बीकानेर में  बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आई ये खबर, जाने अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में  बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आई ये खबर, जाने अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 

बीकानेर में एक बार फिर रात में ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास हुआ। बीती रात शहर में 10 बजे बाद से ही ठंडी हवाएं चलने लगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और ऐसे में आज भी हल्की बारिश या फिर तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बीकानेर में मौसम बदलने की चेतावनी दी है।मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह जारी येलो अलर्ट में बीकानेर का भी नाम है। चेतावनी दी गई है कि बीकानेर आज बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिर सकती है। कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाडमेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर और अजमेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दिन में 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही है। दोपहर तक घने बादल छाने और बारिश की संभावना है। दरअसल राजस्थान में एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल को बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।  मौसम विभाग के तहत सिस्टम 4 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। 4 अप्रैल को भी बीकानेर सहित आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 5 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और एक बार फिर सूर्य के तेवर तीखे होंगे। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 7-8 अप्रैल को फिर विक्षोभ के आने की संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: