बीकानेर में आंधी और बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब से बदलेगा मौसम
बीकानेर में आंधी और बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब से बदलेगा मौसम
बीकानेर। राजस्थान में बुधवार को भी आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 11 जून से बारिश तेज होगी। इससे पहले मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। चूरू, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहीं,इहरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लगते इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। आंधी चली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली से 2 फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट हुईं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। इस कारण आंधी चलने, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज, यलो अलर्ट है।
अब आगे क्या:11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी (50-60 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ