Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर : बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने पुलिस की मदद से भुट्टो का चौक क्षेत्र में की कार्रवाई

Bansal
10 months ago
बीकानेर : बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने पुलिस की मदद से भुट्टो का चौक क्षेत्र में की कार्रवाई

बीकानेर : बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने पुलिस की मदद से भुट्टो का चौक क्षेत्र में की कार्रवाई

हर महीने करीब दस लाख की हो रही थी बिजली चोरी

बीकानेर। शहर पुलिस के सहयोग से बीकेईएसएल ने भुट्टो का चौक क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए दिनभर कार्रवाई की। इस इलाके में हर महीने करीब दस लाख रुपए की बिजली चोरी हो रही थी।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी की 28 टीमों ने गुरुवार को सुबह से ही भुट्टो का चौक क्षेत्र में तीन विद्युत वितरण ट्रांसफर से जुड़े करीब 56 उपभोक्ताओं के अंदर लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर लगाने के साथ 53 मीटर बदलने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कटी फटी सर्विस केबल को बदला गया। इसके अलावा क्षेत्र में खुले तारों की जगह आर्मेड केबल लगाई गई जिससे लाइन से बिजली चोरी नहीं की जा सके। कम्पनी की 28 टीमों के 112 कर्मचारियों ने ट्रांसफर और पुराने नेटवर्क हटाकर नया नेटवर्क लगाया, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी। इस दौरान 100 उपभोक्ताओं के मीटर व सर्विस केबल को बदला गया।

सिंह ने बताया कि इन ट्रांसफरों से जुड़े उपभोक्ता हर महीने करीब एक लाख 20 हजार यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 50 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा बीकेईएसएल के 40 से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस इलाके में काफी दिनों से बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया पूर्व तीन वीसीआर भरी गई जिसमें से आज राशि जमा करने पर दो कनेक्शन जोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान 11 मीटर जब्त किए गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: