बीकानेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल
बीकानेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल
बीकानेर। जोधपुर बाईपास स्थित मोदी डेयरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार परिवादी देवीसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत, निवासी कल्याणसर, थाना नापासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जून 2026 को वह अपने भांजे और एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान जोधपुर बाईपास स्थित मोदी डेयरी के पास कार संख्या RJ07CE4726 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में परिवादी, उसका भांजा तथा उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एसआई पूर्णाराम को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ