Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

डॉ अमिता शर्मा की बिजनेस एनालिटिक्स पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन, डिजीटल मोड से किया गया विमोचन

rk
2 weeks ago
डॉ अमिता शर्मा की बिजनेस एनालिटिक्स पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन, डिजीटल मोड से किया गया विमोचन

डॉ अमिता शर्मा की बिजनेस एनालिटिक्स पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन, डिजीटल मोड से किया गया विमोचन

बीकानेर 21 मई। "बी फ्यूचर रेडी विथ बिज़नेस एनालिटिक्स इन एक्शन विथ आर" पुस्तक का विमोचन गुरुवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में डिजीटल मोड से आयोजित कार्यक्रम में विमोचन किया गया | पुस्तक की लेखिका स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, आईएबीएम की सहायक प्रोफेसर डॉ अमिता शर्मा तथा बी एम एल मुंजाल विश्वविद्यालय, गुडगाँव की प्रोफेसर डॉ जॉली मसीह है।  डाटा एनालिसिस में विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स की करियर सुविधा में यह पुस्तक उपयोगी है। निदेशक आईएबीएम प्रोफेसर विजय प्रकाश ने पुस्तक का विमोचन किया।
विमोचन कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ दीपाली धवन सहित अन्य प्रोफेसर आनलाइन शामिल हुए। 
कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने भी इस पुस्तक के विमोचन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
 इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के कई , अधिकारी, विद्यार्थी और पूर्व विद्यार्थी, संकाय सदस्य और आईएबीएम के पूर्व निदेशक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पीएचडी शोधार्थी  लवीना वासवानी ने किया।
बिज़नस विस्तार में डाटा एनालिसिस की प्रभावी भूमिका
डॉ शर्मा ने बताया कि बिज़नेस एनालिटिक्स आज हर व्यवसाय की आवश्यकता है | डाटा का उपयोग करके व्यापार को विस्तार दिया जा सकता है।   ग्राहक के व्यवहार  परिवर्तन में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका है इस कारण प्रतिदिन बहुत बड़ी मात्रा में डाटा उत्पन्न होता रहता है | रिवेरी जो कि डाटा प्रोसेसिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है उनके ब्लॉग लेखक केविन बार्टली के अनुसार वर्ष 2024 में 402.74 मिलियन टेराबाइट डाटा प्रति दिन उत्पादित हो रहा है | नैसकॉम के अनुसार 2 लाख से ज्यादा डाटा एनालिटिक्स प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है । आईटी उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान डाटा एनलिटिक्स पाठ्यक्रम सिर्फ डाटा एनलिटिक्स टूल्स के बारे में जानकारी दे रहे है लेकिन प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स की कमी है।  ऐसे में 
 प्रैक्टिकल प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स विकसित के लिए प्रैक्टिकल केस स्टडी आधारित इस पुस्तक में आर प्रोग्रामिंग का उपयोग करते हुए बिज़नेस की समस्याओं का डाटा आधारित समाधान बताया गया है | वे विधार्थी और प्रोफेशनल्स जो आर प्रोग्रामिंग की बेसिक दक्षता रखते है पर वास्तविक समस्यों में डाटा अनलिटिक्स का अनुप्रयोग नहीं कर पाते है उनके लिए यह पुस्तक हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस उपलब्ध कराती है | यह पुस्तक वैश्विक स्तर के ओपन सोर्स डाटा प्लेटफॉर्म्स के डाटा का उपयोग कर बिज़नेस प्रॉब्लम समाधान करना सिखाती है | पाठक इस किताब के आर प्रोग्रामिंग कोड्स  का अनुसरण करके विभिन्न डाटा एनालिटिक्स कार्य करना सीख सकते है। यह पुस्तक ऐल्स स्ट्रेटेजी, बहक वर्गीकरण ग्राहक में भी यह उपयोगी है ।
‌यह पुस्तक सेल्स स्ट्रेटेजी, ग्राहक वर्गीकरण, ग्राहक व्यवहार , स्टॉक मार्केट निवेश, पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइज़शन , वन अग्नि विस्तार मॉडलिंग  जैसी विभिन्न केस स्टडीज को कवर करती है । यह किताब हार्डकॉपी  में उपलब्ध है और जल्द ही यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल मोड में भी उपलब्ध हो जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: