Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और सोने के गहने चोरी

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और सोने के गहने चोरी

बीकानेर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और सोने के गहने चोरी

Solar 4

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के विवेक नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता मकान का गेट खुला मिलने और अंदर सामान बिखरा हुआ देखने के बाद चला। जांच करने पर अलमारी टूटी मिली और उसमें रखी नकदी व गहने गायब मिले।

पुलिस के अनुसार ऋषिराज पुत्र बाबूलाल गहलोत, निवासी गंगाशहर, हाल विवेक नगर, ने सदर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को रात करीब 1:10 बजे से शाम 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के दौरान किरायेदार का फोन उसके भाई के पास आया। किरायेदार ने बताया कि मकान का गेट खुला हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मकान की जांच की।

मकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। वहीं अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखी नकदी और सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब चोरों का सुराग लगाने के लिए जांच में जुटी है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: