Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर:  मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 90 हजार नकद सहित आभूषण चोरी

Solar 2
2 weeks ago
बीकानेर:  मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 90 हजार नकद सहित आभूषण चोरी

बीकानेर:  मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 90 हजार नकद सहित आभूषण चोरी

Solar 4

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र की इन्द्रमणी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 90 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात 14 सितंबर की रात की बताई जा रही है।  परिवादी राजूराम रिन्टौड पुत्र रामलाल जाट ने 15 सितंबर को जेएनवीसी थाने में लिखित रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर की रात घर में चोरी हुई। सुबह जब घर में सामान की जांच की गई तो नकदी और आभूषण गायब मिले।

रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से दूध के हफ्ते के जमा 90 हजार रुपए नकद, एक बड़ी तागड़ी, करीब 15 भरी की नई पतली पाजेब, छह टूटी हुई पाजेब, छह फूलड़े, एक सोने की बिंटी, छोटे चांदी के कड़े, कान के टॉप्स, एक बड़ा बोरिया, एक बड़ी पाजेब, चार आगल की चूड़ियां, टूटी बाली और एक सांपती बाली सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने पुलिस से वारदात का खुलासा करने, चोरी हुआ सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई फुसाराम को सौंपी गई है। 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: