Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को, बीकानेर में 48 केंद्रों में पर होगी परीक्षा

rk
1 month ago
बीकानेर : उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को, बीकानेर में 48 केंद्रों में पर होगी परीक्षा

बीकानेर : उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को, बीकानेर में 48 केंद्रों में पर होगी परीक्षा
जिला कलेक्टर ने परीक्षा से जुड़े प्रत्येक कार्मिक को गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश
राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रत्येक निर्देश की हो पालना, परीक्षा की शुचिता रहे बरकरार : जिला कलेक्टर
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को दो-दो सत्रों में जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने शनिवार को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और इससे जुड़े सभी कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। इसे पूर्ण पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी कार्मिक, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें तथा इनकी अक्षरश: पालना हो। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही असहनीय होगी। 
जिला कलेक्टर ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव परीक्षा समन्वयक होंगे तथा 32 उप समन्वयक लगाए गए हैं। परीक्षा के लिए 8 सतर्कता दल बनाए गए हैं। इनमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा के अलावा शिक्षा विभाग के एक-एक अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक दल छह-छह केंद्रों की निगरानी रखेंगे। जिला कलेक्टर ने सभी सतर्कता दलों के तीनों अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा आज (शनिवार) ही समस्त केंद्रों का संयुक्त विजिट करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ पुलिस के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 हैं। उन्होंने नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रश्न पत्रों और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, वीडियोग्राफी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात प्रबंधन की व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आयोग के दिशा निर्देश की प्रतियां रहें। कोई भी अधिकारी/कार्मिक परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा से जुड़े प्रत्येक कार्मिक को ऑफिशियल पहचान पत्र रखना होगा।
परीक्षा समन्वयक रमेश देव ने बताया कि दोनों दिन प्रथम पारी प्रात: 11 से दोपहर 1 तथा दूसरी पारी दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रतिदिन कुल 15 हजार 432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कुल 48 केंद्रों में 33 सरकारी और 15 निजी केंद्र हैं। वहीं 1 हजार 651 वीक्षक तथा 63 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। निजी परीक्षा केंद्र पर दो-दो तथा सरकारी परीक्षा केंद्र के लिए एक-एक पर्यवेक्षक लगाया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष (0151-2220602) भी इस दौरान पूर्ण सक्रिय रहेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: