Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : इस तारीख को होगा वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों का होगा मौके पर निस्तारण

rk
3 months ago
बीकानेर : इस तारीख को होगा वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों का होगा मौके पर निस्तारण

बीकानेर : इस तारीख को होगा वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों का होगा मौके पर निस्तारण 

बीकानेर, 13 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार (14 मार्च) को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अश्विन विज तथा अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी के नेतृत्व एवं सान्निध्य में होगा।

लोक अदालत की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें बिजली, पानी, राजस्व, वैवाहिक विवाद और बैंक ऋण जैसे हजारों लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य 'सुलभ और त्वरित न्याय' सुनिश्चित करना है। इस मंच के माध्यम से आम जनता अपने छोटे से छोटे और बड़े से बड़े विवादों व अटके हुए कार्यों को बिना किसी लंबी अदालती प्रक्रिया के, आपसी समझ और सहमति से आसानी से पूर्ण करवा सकेगी। लोक अदालत में होने वाले फैसले को दीवानी न्यायालय की डिक्री के समान मान्यता प्राप्त होती है और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं होती, जिससे विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों का शांतिपूर्ण समाधान करवाएं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: