Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया

rk
2 months ago
बीकानेर : जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया
बीकानेर। ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर निशांत जैन ने रविवार को पूगल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया। जैन ने हैंडपंप्स के सत्यापन और मरम्मत के लिए चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान’ का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने आरडी 682, 14 एडी स्थित राजकीय विद्यालय, भंडेरवाला ढाणी और कुम्हारवाला की तीन अलग-अलग ढाणियों में हैंडपंप्स की क्रियाशीलता को जांचा। जिला कलेक्टर ने हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता को देखा।
बंद पड़े हैंडपंप्स तत्काल करें दुरुस्त
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिले के समस्त हैंडपंप्स का सर्वे करते हुए खराब या बंद पड़े हैंडपंप्स को 'टॉप प्रायोरिटी' पर ठीक करवाएं। गर्मी के दौरान एक भी हैंडपंप बंद नहीं रहे और दूरस्थ ढाणियों में पेयजल की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित तकनीकी अधिकारी फील्ड में कार्य संपादित करवाएं। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुम्हारवाला में एक हैंडपंप बंद पाया गया। जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अविलंब ठीक करवाने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में विभागीय टीम द्वारा रविवार को ही यह हैंडपंप दुरस्त करवा दिया गया।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, तहसीलदार अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमावत, आदित्य श्रीमाली सहित अन्य तकनीकी कार्मिक मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: