Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रथम एलुमनाई मीट का होगा आयोजन, १०० से अधिक पूर्व छात्र होंगे आयोजन में सम्मिलित

rk
2 months ago
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रथम एलुमनाई मीट का होगा आयोजन, १०० से अधिक पूर्व छात्र होंगे आयोजन में सम्मिलित

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रथम एलुमनाई मीट का होगा आयोजन, १०० से अधिक पूर्व छात्र होंगे आयोजन में सम्मिलित

बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी) द्वारा अपने प्रथम एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यूसीईटी के प्राचार्य डॉ परबंत सिंह संधू, डीन एलुमनाई अफेयेर्स डॉ ममता शर्मा पारीक एवं एसोशिएट डीन एलुमनाई अफेयेर्स डॉ गायत्री शर्मा के संयोजन में आयोजित होने वाली इस मीट में १०० से अधिक पूर्व छात्र (एलुमनाई) अपने परिवारजनों सहित इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। आयोजन समिति द्वारा यूसीईटी के विद्यार्थियों की आमंत्रण भी भेजा गया है। वर्तमान में ये सभी विद्यार्थी एलुमनाई वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं तकनीकी क्षेत्रों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मृदुल कच्छवाह-पुलिस अधीक्षक बीकानेर, विशिष्ट अतिथि श्री आशीष अग्रवाल-निदेशक भीकाराम चांदमल ग्रुप बीकानेर और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो अखिल रंजन गर्ग कुलगुरु बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एलुमनी और वर्तमान छात्रों के बीच प्रेरक संवाद सत्र और नेटवर्किंग सेशन भी आयोजित होगा जिसमें परस्पर करियर मार्गदर्शन और अनुभव साझा किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अत: उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

कुलगुरु प्रो अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि प्रथम बार हो रही इस एलुमनाई मीट को लेकर हम सभी उत्साहित है। एलुमनाई मीट विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान का सशक्त मंच है। यह आयोजन न केवल पूर्व विद्यार्थियों को आपसी मेल-जोल के स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा, अपितु बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा और एलुमनाई की उपलब्धियों को भी मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एलुमनी के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार को और अधिक सशक्त बनाने के साथ छात्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूर्व छात्रों और महाविद्यालय के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगे। पूर्व छात्र वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की आशाओं का अभिन्न अंग हैं। पूर्व छात्रों के इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना और संस्थान से जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: