Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बनी चैंपियन बीकानेर की ममता चांवरिया बनी सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन ऑफ राजस्थान

rk
7 hours ago
राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बनी चैंपियन बीकानेर की ममता चांवरिया बनी सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन ऑफ राजस्थान
राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में बनी चैंपियन बीकानेर की ममता चांवरिया बनी सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन ऑफ राजस्थान 
 
बीकानेर। आयोजन सचिव आशीष ओझा ने बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक बीकानेर के चिरंजीवी कुंज में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम ने सब-जूनियर व जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम की।
 
सब-जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक यशवर्धन पुरोहित, मयंक व्यास और श्रीकांत बिस्सा ने हासिल किए। वहीं रजत पदक रणजीत मंडल, दीपक आचार्य, पार्थ जवर और गिरराज उपाध्याय के नाम रहे।
 
जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक ससांक रंगा ने प्राप्त किया। रजत पदक चिराग शर्मा के नाम रहा, जबकि कांस्य पदक गौरव स्वामी, दुर्गेश सोलंकी, मयंक शर्मा और नितेश स्वामी ने हासिल किए।
 
सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांसी ओझा, प्रतिज्ञा रंगा, चंचल भारती, ममता चावरिया, सिद्धि कुमारी पांडे, कशिश बण, रिद्धिमा बेलवान और अवनी पुरोहित ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि रजत पदक सुचित्रा नाई के नाम रहा।
 
जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक भूमिका सारस्वत, संध्या बिस्सा और कोमल बिश्नोई ने हासिल किए। रजत पदक सुवानी शर्मा के नाम रहा, जबकि कांस्य पदक श्वेता कंवर भाटी और वेदही शर्मा ने प्राप्त किया।
 
मास्टर्स वर्ग में भी बीकानेर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मास्टर्स-1 वर्ग में स्वर्ण पदक गजेन्द्र सिंह पंवार, गिरिराज व्यास, राकेश पुरोहित और हंसराज किराडू ने हासिल किए, जबकि रजत पदक विष्णु सोनी और अजय खत्री के नाम रहे। मास्टर्स-2 वर्ग में स्वर्ण पदक अरविंद कुमार व्यास, विक्रम सिंह चौहान और शिव कुमार व्यास ने प्राप्त किए। वहीं मास्टर्स-3 वर्ग में स्वर्ण पदक हुलाश चंद व्यास और महेश चंद्र महात्मा ने अपने नाम किए।
 
बीकानेर टीम के शानदार प्रदर्शन पर बद्री प्रसाद ओझा, सुशील व्यास, सुनील व्यास, किशन बिस्सा, भुवनेश व्यास, पियूष सोढ़ी, रवि छंगाणी, नारायण ओझा, जयशंकर ओझा और अविनाश व्यास ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी ।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: