Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : 11 हजार दीयों से जगमग हुई सूरसागर झील, कल निकलेगी धर्मयात्रा, प्रशासन अलर्ट, भगवा झंडों से सजा शहर

rk
1 month ago
बीकानेर : 11 हजार दीयों से जगमग हुई सूरसागर झील, कल निकलेगी धर्मयात्रा, प्रशासन अलर्ट, भगवा झंडों से सजा शहर

बीकानेर : 11 हजार दीयों से जगमग हुई सूरसागर झील, कल निकलेगी धर्मयात्रा, प्रशासन अलर्ट, भगवा झंडों से सजा शहर
बीकानेर। भारतीय नववर्ष (चैत्र प्रतिपदा) के अवसर पर शहर को भगवा झंडों से सजाया गया है और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बुधवार शाम सूरसागर झील पर दीपदान किया गया। 11 हजार दीपक से पूरा सूरसागर जगमग हो गया। गुरुवार को एमएम ग्राउंड से जूनागढ़ तक भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। धर्मयात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी मृदुल कच्छावा खुद सडक़ों पर उतरे। उन्होंने गली-मोहल्लों में पैदल मार्च किया और सार्दुल सिंह सर्किल तक पहुंचकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
सूरसागर झील पर हुआ दीपोत्सव : भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को सूरसागर झील परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के तत्वावधान में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और अयोध्या जैसा दृश्य नजर आया। दीपों से स्वास्तिक, ‘जय श्रीराम’ और ‘ऊँ’ की आकर्षक आकृतियां बनाई गईं। महाआरती, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रही।
महिलाओं और बच्चों ने तैयार की बत्तियां
आयोजकों के अनुसार दीपोत्सव की तैयारियां कई दिनों पहले शुरू कर दी गई थीं। मोहल्लों में घर-घर रुई वितरित कर महिलाओं और बच्चों से बत्तियां तैयार करवाई गईं, जिससे आयोजन में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हुई। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कल धर्मयात्रा, प्रशासन अलर्ट
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कल गुरुवार को निकलने वाली धर्मयात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्थाओं में भी बदलाव किए गए हैं।
ये रहेगा धर्मयात्रा का रूट
बीकानेर में धर्मयात्रा का रूट एमएम ग्राऊंड से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़, रत्ताणी व्यासों का चौक, हर्षों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्किल होते हुए जूनागढ़ के आगे पहुंचेगी, जहां महाआरती होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: