Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : राज्य स्तरीय दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बड़ी संख्या में कार्मिक रहे अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर लटके मिले ताले

rk
2 months ago
बीकानेर : राज्य स्तरीय दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बड़ी संख्या में कार्मिक रहे अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर लटके मिले ताले

बीकानेर : राज्य स्तरीय दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बड़ी संख्या में कार्मिक रहे अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर लटके मिले ताले
बीकानेर। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण) विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के उपखंड कोलायत स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा प्रात: 9:50 बजे किया गया। निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव श्रीराम स्वरूप विश्नोई,अनुभाग अधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता सहायक अनुभागाधिकारी चेना राम भदाला, लिपिक ग्रेड-द्वितीय वीर सिंह व तरुण कुमार मीणा शामिल रहे। शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोलायत के कुल 20 कार्यालयों की जांच की गई। इनमें राजपत्रित अधिकारियों के 22 पदों में से 9 अनुपस्थित पाए गए, जो 40.90 प्रतिशत है। वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों के 137 पदों में से 70 अनुपस्थित पाए गए, जो 51.09 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्शाता है। शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सहित सभी कक्षों पर ताले लगे पाए गए, जिससे उपस्थिति पंजिका का सत्यापन नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता कार्यालय के समस्त कक्ष भी बंद मिले। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के दो कक्षों पर भी ताले लगे पाए गए। इसके अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोलायत का मुख्य द्वार भी सुबह 10:25 बजे बंद मिला। निरीक्षण दल द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: