Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: Airtel ऑफिस के पास से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीछा करने पर भी नहीं पकड़ा गया चोर

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: Airtel ऑफिस के पास से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीछा करने पर भी नहीं पकड़ा गया चोर

बीकानेर: Airtel ऑफिस के पास से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीछा करने पर भी नहीं पकड़ा गया चोर

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर Airtel ऑफिस के पास से बाइक चोरी कर नोखा गांव की तरफ फरार हो गया। बाइक मालिक और अन्य लोगों ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ग्राम चरकड़ा निवासी भीयांराम पुत्र मघाराम मेघवाल ने नोखा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर RJ07 JS 8915 को अज्ञात चोर 23 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे Airtel ऑफिस, धारणीया ऑटोमोबाइल के पास से चोरी कर ले गया।

परिवादी के अनुसार बाइक चोरी करने के बाद चोर नोखा गांव की तरफ निकल गया। बाइक चोरी का पता चलने पर उसका पीछा किया गया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद चोर पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की पहचान और चोरी की बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: