बीकानेर: तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर: तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार परिवादी हीरालाल पुत्र सुरजाराम जाट निवासी कालू थाना क्षेत्र ने बताया कि उसका 21 अगस्त को बेटा मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच सउनि राजवीर सिंह कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ