बीकानेर: तेज रफ़्तार कार ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर: तेज रफ़्तार कार ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, युवक की मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में बच्छासर के पास हुए सड़क हादसे में बैलगाड़ी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा 18 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, बच्छासर निवासी जीतू पुत्र मोहनराम से संबंधित मामले में बताया गया है कि इको कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बैलगाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे के समय बैलगाड़ी पर मोहनराम और लक्ष्मण सवार थे। कार की टक्कर से दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहनराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लक्ष्मण का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ