Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत,चालक के खिलाफ मामला दर्ज

rk
7 hours ago
बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत,चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत,चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शिव धोरा के पास हुआ, जहां एक निजी बस ने ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
 
पुलिस के अनुसार इस संबंध में रामकिशन पुत्र मदनलाल, निवासी कितासर भाटियान, थाना श्रीडूंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी ने बताया कि शिव धोरा के पास एनएच-11 पर बस नंबर RJ07 PB 3378 का चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने चल रही मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सोनूराम पुत्र मदनलाल, निवासी कितासर भाटियान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना की सूचना पर सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा बस चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनोद के जिम्मे सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: