Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर एसपी ने नशेडियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के  लिए चलाया अभियान नीलकंठ,

rk
2 months ago
बीकानेर एसपी ने नशेडियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के  लिए चलाया अभियान नीलकंठ,


अब नशे बेचने वाले व नशा लेने वाला की अब नहीं है खेर
बीकानेर एसपी ने नशेडियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के  लिए चलाया अभियान नीलकंठ,
 बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने ऑपरेशन नीलकण्ठ अभियान शुरू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह अभियान आठ अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान की भावना के अनुरूप समाज से नशे के दुष्प्रभावों को समाप्त करना और युवाओं को इससे दूर रखना है।
अभियान के तहत पुलिस अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके संपूर्ण नेटवर्क यानि उत्पादन, परिवहन, वितरण और वित्तीय संरचना को ध्वस्त करने की दिशा में कार्य करेगी। इसके लिए जिले के सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
दो स्तरों पर होगा संचालन
ऑपरेशन नीलकण्ठ को दो प्रमुख भागों जागरूकता एवं प्रवर्तन में विभाजित किया गया है। जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा विभाग के समन्वय से विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, ग्राम सभाओं एवं शहरी क्षेत्रों में नशा विरोधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिमाह दो से तीन कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।
प्रवर्तन के तहत तीन स्तरों पर कार्रवाई
प्रवर्तन के तहत पुलिस द्वारा तीन स्तरों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में सक्रिय एवं पुराने नशा अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
दूसरे चरण में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त अथवा फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के साथ-साथ वाहन, बैंक खाते और अन्य वित्तीय साधन भी शामिल होंगे।
तीसरे चरण में चिन्हित अपराधियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण कार्यों के विरुद्ध राजस्व, नगर निकाय एवं अन्य विभागों के समन्वय से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी कानूनी प्रावधानों एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
एसपी स्वयं करेंगे अभियान की समीक्षा
अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए थाना स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा, वृत्त स्तर पर पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर पाक्षिक समीक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्तर पर मासिक समीक्षा कर प्रत्येक थाना क्षेत्र की प्रगति का विश्लेषण किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
प्रत्येक थाने में बनेगा विशेष रजिस्टर
अभियान के तहत प्रत्येक थाने में ऑपरेशन नीलकण्ठ रजिस्टर संधारित किया जाएगा, जिसमें चिन्हित अपराधियों, की गई कार्रवाई, संपत्ति जब्ती एवं जागरूकता कार्यक्रमों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही सभी गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: