बीकानेर: स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी को जलाकर मारने का आरोप, दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बीकानेर: स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी को जलाकर मारने का आरोप, दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने स्मार्ट मीटर कंपनी के एक कर्मचारी की मौत के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नौकरी से हटाने के विवाद के दौरान कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनूपगढ़ निवासी रेवंत सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र लक्ष्मण सिंह स्मार्ट मीटर कंपनी में इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। 1 जुलाई को वह नौकरी से हटाने के आदेश की जानकारी लेने बीकानेर डिवीजन कार्यालय पहुंचा था। वहां अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे लक्ष्मण सिंह की 14 जुलाई को पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने नितीश माथुर और एकरार पंवार के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ